Skip to main content

15 ऐसी बातें जो बनारस को दुनिया का सबसे 'अद्भुत' शहर साबित करती हैं..


1. जहां लोग एक दूसरे को हाय-हैलो और नमस्ते के बजाय महादेव बोलते हैं और इसमें फिरंगी भी बराबर सहयोग देते हैं.
2. गर आप कभी भी बनारस गए हैं या जाएंगे तो आप गुरू शब्द का असल मायने जान जाएंगे. तिस पर से भी यदि ऐसी कोई संभावना नहीं है तो आप हिन्दी के मशहूर साहित्यकार काशीनाथ सिंह की “काशी का अस्सी” तो पढ़ ही लें. गुरू को समझने में सहूलियत होगी.
3. ‘भोसड़ी के’ काशी का सामूहिक और अलहदा संबोधन है. इस एक गाली को वहां इतने अंदाज़ से दिया जाता है कि इस गाली का पूरा विवरण लिखते-लिखते लोग डॉक्टरेट कर लें.
4. चाहे यहां के लोग कितने ही ब्रांडेड और मंहगे कपड़े पहने हों, मगर उसके ऊपर से ओढ़ा जाने वाला मल्टीपरपज़ गमछे के बिना ऐसा लगता है जैसे कुछ छूट गया हो.
5. चाय तो लगभग दुनिया के सारे कोने में मिल जाती है, मगर यहां चाय लड़ती है और उस चाय की अड़ी पर रोजाना जाने कितनी ही सरकारें गिराई और बनाई जाती हैं.
6. यहां की पान पूरी दुनिया में मशहूर है और उससे भी ज़्यादा मशहूर हैं यहां के पान के शौकीन लोग जो गाल के एक तरफ़ पान घुलाए रखते हैं और दूसरी तरफ से गुलाब जामुन खा लिया करते हैं.
7. ‘जिया राजा’ के संबोधन को यहां तब इस्तेमाल किया जाता है जब किसी को शाबासी देनी हो या फिर किसी पर फिकरा कसना हो...
8. बनारसी भोजपुरी बोलते हैं, भोजपुरी चलते हैं, भोजपुरी में ही हंसते और गरियाते हैं क्योंकि भोजपुरी एक बेहद कूल भाषा है.
9. आपका चित्त चाहे जितना ही विचलित चल रहा हो, मगर दशाश्वमेध घाट के शाम की गंगा आरती आपको शांत करने के लिए पर्याप्त है.
10. काशी में बाबा विश्वनाथ मंदिर और ज्ञानवापी मस्जिद को बराबर सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है. यहां के गंगा-जमुनी तहज़ीब की लोग आज भी कसमें खाते हैं, और यहां के रामलीला को देखने तो पूरी दुनिया से लोग यहां तक चल कर आते हैं.
11. बनारस इसके आस-पास के शहरों या कहें तो राज्यों के लिए व्यापार का भी केन्द्र है जहां लोगों के मोलभाव के अंदाज़-ए-बयां को देख कर आप हैरत में पड़ जाएंगे.
12. चाहे वो राजा भैया हों, बृजेश सिंह हों, मुख्तार अंसारी हों, मुन्ना बजरंगी हों या फिर धनंजय सिंह जैसे माफिया डॉन. लोग यहां इनके बारे में चाय पर चर्चा करते हैं.
13. अधिकांश बनारसियों के लिंक्स का तो आप अंदाज़ा ही नहीं लगा सकते. यहां एक आम सा दिखने वाला बनारसी भी प्रधानमंत्री मोदी से लेकर मुख्यमंत्री से सीधे बतियाने की हैसियत रखता है.
14. यहां सुबह-सुबह मिलने वाली जलेबी-कचौड़ी, लस्सी, लौंगलत्ते और मिठाइयां यदि आपने एक बार खा ली तो आप चाहे दुनिया में कहीं भी चले जाएं इससे बेहतर टेस्ट तो आप पाने से रहे.
15. यहां की मेनस्ट्रीम राजनीति की तो बात फिर भी ठीक है, मगर यहां के छात्र राजनीति के भी जलवे हैं और उसकी गूंज पूरे देश में सुनाई पड़ती है. काशी हिन्दू विश्व विद्यालय, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और हरिश्चंद्र महाविद्यालयों की राजनीति तो बस ट्रेंड सेटर है.
तो भैया ये तो हुई लिखा-पढ़ी वाली बात और जो गर आप बनारस को थोड़ा समझना चाहते हैं, थोड़ा उसका रस लेना चाहते हैं तो फिर आपको बनारस के घाटों, गलियों और मंदिर-मसिजिदों की खाक छाननी पड़ेगी. आख़िर बिना संघर्ष के सारा मज़ा थोडै न मिल जाएगा. तो जरा कुछ दिन तो गुज़ारिए बनारस में जिसे प्रधानमंत्री मोदीजी क्योटो बनाने पर आमादा हैं. तब तक के लिए हर-हर महादेव

Comments

Popular posts from this blog

ब्लीच कैसे किया जाता है ? How To Use Blich In Hindi - Beauty Tips At Home

हेलो दोस्तों स्वागत करते हैं आपका आज की न्यू ब्लॉग पोस्ट में जिसमें हम बात करने वाले हैं ब्लीच के बारे में ब्लीच क्या होता है ब्लीच करने से पहले की कुछ खास बातें साथ में सावधानियां और ब्लीच कैसे किया जाता है और ब्लीच के बाद क्या करना चाहिए इन सभी बातों पर आप सभी के बहुत ज्यादा कमेंट आ रहे थे यह ब्लॉग पोस्ट उसी के लिए है तो ब्लॉक पोस्ट को जरूर शुरू से लेकर अंत तक पढ़े और समझे साथी अगर अच्छा लगे तो कमेंट करके अपना सुझाव जरूर दे 1- ब्लीच क्या होता है :-  ब्लीच एक तरह का  केमिकल होता है  जो हमारे फेस और बॉडी पर पड़े डेड स्किन को रिमूव करता है जिससे मेरे फेस पर बहुत ही अच्छा ग्लो आता है 2- ब्लीच करने के पहले कुछ खास बात  :-   1. ब्लीच करने से पहले ट्रेडिंग और वैक्स नहीं करना चाहिए । 2. हम लोग को ये गलती नही करनी की बॉडी का ब्लीच चेहरे पर और चेहरे का ब्लीच बॉडी यूज करेंजिस नाइफ से हम लोग एक्टिवेटर यूज करते फिर उसे ब्लीच में नही डालना है इसे ब्लीच खराब हो जाती है और फिर हम उसे दूरी बार यूज नही कर सकते 3-   सावधनिया :-  अगर आप पहली बार...

अपने फेसबुक अकाउंट, ग्रुप या पेज को कैसे डिलीट करें?

Facebook खाते को हटाने के बारे में बहुत सारे कारण हो सकते हैं - शायद आपको लगता है कि आप इस पर बहुत अधिक समय बिताते हैं और सोशल मीडिया को साफ़ करना चाहते हैं, या हो सकता है कि आपने और आपके दोस्तों ने इसका उपयोग करना बंद कर दिया हो, इसलिए इसे आसपास रखने का कोई कारण नहीं। अपने फेसबुक खाते को हटाने के बारे में समझना महत्वपूर्ण है, आपके खाते को निष्क्रिय करने से अलग है - एक बार हटाए जाने के बाद, इसे कभी भी पुनर्प्राप्त नहीं किया जा सकता है। जिसका अर्थ है, यदि आप अस्थाई डिटॉक्स प्रयोजनों के लिए अपने खाते से छुटकारा पाने का इरादा रखते हैं, तो आप कुछ भी हटाए बिना सोशल मीडिया से डिटॉक्स करने के वैकल्पिक तरीकों पर विचार कर सकते हैं। लेकिन अगर आपको यकीन है कि आप दुनिया के सबसे लोकप्रिय सोशल मीडिया नेटवर्क को छोड़ने के लिए तैयार हैं, तो यह एक सरल प्रक्रिया है। ध्यान रखें, यदि आप अपने फेसबुक को हटाते हैं, तो आपकी तस्वीरें और आपकी सभी फेसबुक जानकारी हमेशा के लिए खो जाएगी। यदि आप उस जानकारी को सहेजना चाहते हैं, तो मैं इसकी एक प्रति डाउनलोड करने का सुझाव देता हूं। अपने सभी फेसबुक सूचनाओं की एक प्रति ...

कहानी : बकरी की सहेलियां (दोस्ती की परख)

एक बार की बात है, एक बकरी थी। वो बहुत खुशी-खुशी अपने गांव में रहती थी। वो बहुत मिलनसार थी। बहुत सारी बकरियां उसकी सहेलियां थीं। उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। वो सभी से बात कर लेती थी और सभी को अपना दोस्त मान लेती थी। सभी कुछ अच्छा चल रहा था। लेकिन एक बार वो बकरी बीमार पड़ी और इस कारण वह धीरे-धीरे कमजोर होने लगी इसलिए अब वो पूरा-पूरा दिन घर पर ही बिताने लेगी। बकरी ने जो खाना पहले से अपने लिए जमा करके रखा था, अब वो भी खत्म होते जा रहा था। एक दिन उसकी कुछ बकरी सहेलियां उसका हाल-चाल पूछने उसके पास आईं, तब ये बकरी बड़ी खुश हुई। इसने सोचा कि अपनी सहेलियों से कुछ और दिनों के लिए वह खाना मंगवा लेगी। लेकिन वे बकरियां तो उससे मिलने के लिए अंदर आने से पहले ही उसके घर के बाहर रुक गईं और उसके आंगन में रखा उसका खाना घास-फूस खाने लगीं। ये देखकर अब इस बकरी को बहुत बुरा लगा और समझ में आ गया कि उसने अपने जीवन में क्या गलती की? अब वो सोचने लगी कि काश! हर किसी को अपने जीवन का हिस्सा व दोस्त बनाने से पहले उसने उन्हें थोड़ा परख लिया होता है, तो अब इस बीमारी में उसकी मदद के लिए कोई तो होता। ...