Skip to main content

Glow Your Skin with 5 Tips

सोने से पहले कई लोग थकान के कारण अपनी स्किन के लिए कुछ नहीं कर पाते। पर अगर अपनी इस आदत को थोड़ा बदल लिया जाए तो बहुत कुछ फायदा हो सकता है। स्किन रूटीन में दिन भर की भागदौड़ पर ध्यान नहीं दिया जा सकता है, लेकिन अगर रात को सोते समय ही कुछ काम कर लिया जाए तो काफी कुछ हो सकता है। अब ग्लोइंग स्किन के लिए इतना तो किया ही जा सकता है न।

कुछ लेडीज़ दिनभर तो अपनी स्किन की देखभाल सही तरह से करती हैं पर रात के समय शारीरिक थकान के चलते उसे अनदेखा करके सो जाती हैं। पर क्या आप जानती है कि रात के समय जब हम सो रहे होते हैं तब भी हमारे शारीरिक अंग अपना काम सुचारू रूप से कर रहे होते हैं। जिससे आप सुबह उठकर अपने आप में फ्रेश सा महसूस कर सकें। अगर आप चाहती हैं कि आपकी स्किन हमेशा ग्लो करें और स्किन से जुड़ी तमाम परेशानियों से हमेशा दूर रहें तो आपको बिस्तर पर जाने से पहले ये 5 काम करने होंगे। 

पानी से चेहरे को धोना ना भूलें 


स्किन की उचित देखभाल के लिए या यूं कहें उनके सही अराम के लिए हमे कुछ चीजों को करने की काफी आवश्यकता होती है। जिससे आपकी स्किन सुंदर मुलायम और चमकदार बन सकती है। त्वचा की देखभाल के लिए रात को सोने से पहले कुछ बातों को अमल करना जरूरी होता है और उसमें सबसे पहले आता है साफ पानी से चेहरे को धोना। रात को सोने से पहले चेहरे को साफ पानी से धोना चाहिए। स्किन की अशुद्धियों को दूर करने के लिए पानी काफी आवश्यक होता है। इसके लिए आप हमेशा रात को सोने से पहले ठंडे और साफ पानी से अपनी स्किन को साफ करके ही बिस्तर पर सोने के लिए जाएं। 

हर्बल फेस मास्क का करें इस्तेमाल 

रात को सोने से पहले चेहरे पर लगाए जाने वाला हर्बल फेस मास्क स्किन को स्वस्थ और पौषक रखने का सबसे शानदार तरीका है। इसका इस्तेमाल करने से स्किन में खोए हुए पोषक तत्वों के अलावा नमी की भरपाई हो जाती है। जो आपकी स्किन के लिए हर प्रकार से उपयुक्त है। गर्मियों के दिनों में आप मुल्तानी, खीरे या चंदन का पाउडर लगा सकती हैं। 

आंखों की करें खास देखभाल 

रात को सोने से पहले आंखों के ऊपर क्रीम और आंखों ड्रॉप डालना ना भूलें। आंखों की सतह का हिस्सा काफी सबसे संवेदनशील है इसलिए इसकी अतिरिक्त देखभाल करने की जरूरत ज्यादा होती है। आंखों के आस-पास की त्वचा पर हो रहे काले दागों को दूर करने के साथ ही झुर्रियों को दूर करने के लिए आंखों की क्रीम का इस्तेमाल करना काफी जरूरी होता है इसलिए रात को सोने से पहले आंखों के नीचे क्रीम को लगाना ना भूलें और साथ ही आप आंखों में ड्रॉप डालना भी ना भूलें। इससे आपके पूरे दिन की थकान मिट जाएगी। 

स्किन को मॉइस्चराइज करना ना भूलें 

शुष्क त्वचा में नमी वापस लाने के लिए आप ना सिर्फ फेस पर बल्कि पूरे शरीर पर क्रीम, लोशन या नारियल तेल का प्रयोग कर स्किन पर नमी ला सकती हैं। इसे लगाकर सोने से आपकी त्वचा में नमी बनी रहेगी और समय से पहले हो रही झुर्रिया भी ठीक हो जाएंगी। 

Comments

Popular posts from this blog

कहानी : बकरी की सहेलियां (दोस्ती की परख)

एक बार की बात है, एक बकरी थी। वो बहुत खुशी-खुशी अपने गांव में रहती थी। वो बहुत मिलनसार थी। बहुत सारी बकरियां उसकी सहेलियां थीं। उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। वो सभी से बात कर लेती थी और सभी को अपना दोस्त मान लेती थी। सभी कुछ अच्छा चल रहा था। लेकिन एक बार वो बकरी बीमार पड़ी और इस कारण वह धीरे-धीरे कमजोर होने लगी इसलिए अब वो पूरा-पूरा दिन घर पर ही बिताने लेगी। बकरी ने जो खाना पहले से अपने लिए जमा करके रखा था, अब वो भी खत्म होते जा रहा था। एक दिन उसकी कुछ बकरी सहेलियां उसका हाल-चाल पूछने उसके पास आईं, तब ये बकरी बड़ी खुश हुई। इसने सोचा कि अपनी सहेलियों से कुछ और दिनों के लिए वह खाना मंगवा लेगी। लेकिन वे बकरियां तो उससे मिलने के लिए अंदर आने से पहले ही उसके घर के बाहर रुक गईं और उसके आंगन में रखा उसका खाना घास-फूस खाने लगीं। ये देखकर अब इस बकरी को बहुत बुरा लगा और समझ में आ गया कि उसने अपने जीवन में क्या गलती की? अब वो सोचने लगी कि काश! हर किसी को अपने जीवन का हिस्सा व दोस्त बनाने से पहले उसने उन्हें थोड़ा परख लिया होता है, तो अब इस बीमारी में उसकी मदद के लिए कोई तो होता। ...

परमात्मा का आभार करो |

एक पुरानी सी इमारत में था वैद्यजी का मकान था। पिछले हिस्से में रहते थे और अगले हिस्से में दवाख़ाना खोल रखा था। उनकी पत्नी की आदत थी कि दवाख़ाना खोलने से पहले उस दिन के लिए आवश्यक सामान एक चिठ्ठी में लिख कर दे देती थी। वैद्यजी गद्दी पर बैठकर पहले भगवान का नाम लेते फिर वह चिठ्ठी खोलते। पत्नी ने जो बातें लिखी होतीं, उनके भाव देखते , फिर उनका हिसाब करते। फिर परमात्मा से प्रार्थना करते कि हे भगवान ! मैं केवल तेरे ही आदेश के अनुसार तेरी भक्ति छोड़कर यहाँ दुनियादारी के चक्कर में आ बैठा हूँ। वैद्यजी कभी अपने मुँह से किसी रोगी से फ़ीस नहीं माँगते थे। कोई देता था, कोई नहीं देता था किन्तु एक बात निश्चित थी कि ज्यों ही उस दिन के आवश्यक सामान ख़रीदने योग्य पैसे पूरे हो जाते थे, उसके बाद वह किसी से भी दवा के पैसे नहीं लेते थे चाहे रोगी कितना ही धनवान क्यों न हो। एक दिन वैद्यजी ने दवाख़ाना खोला। गद्दी पर बैठकर परमात्मा का स्मरण करके पैसे का हिसाब लगाने के लिए आवश्यक सामान वाली चिट्ठी खोली तो वह चिठ्ठी को एकटक देखते ही रह गए। एक बार तो उनका मन भटक गया। उन्हें अपनी आँखों के सामने तारे चमकते हुए नज़र आए ...

Best Hindi Quotes

 1 - “जीवन में खुशी का अर्थ लड़ाइयाँ लड़ना नहीं, बल्कि उन से बचना है ।         कुशलतापूर्वक पीछे हटना भी अपने आप में एक जीत है ।”       🌹 क्योकि 🌹        "अभिमान" की ताकत फ़रिश्तो को भी "शैतान" बना देती है, और         "नम्रता" साधारण व्यक्ति को भी  "फ़रिश्ता" बना देती है । 2 - "कदर" और "वक्त" भी कमाल के होते हैं ..! जिसकी "कदर" करो वो "वक्त" नहीं देता..!!         और जिसको "वक्त" दो वो "कदर" नहीं करता 3 -