Skip to main content

हेयर स्पा: घर पर आसानी से कैसे करें?

इसमें पांच स्टेप होते है -

  • आयल मसाज – सबसे पहले बालों में नारियल या जैतून के तेल से हल्के हाँथ की उंगलियो से मसाज करेंगे | तेल से जड़ो में अच्छे से मसाज करें, ध्यान दें की मसाज करते समय उंगलियों का प्रयोग हल्के हाथो से ही करें वरना बाल टूटने लगते है |
  • स्टीम - आयल से मसाज करने के बाद बालों में स्टीम देना जरुरी रहता है | इससे बाल मुलायम हो जाते है | स्टीम देने के लिए गर्म पानी में तौलिये भिगोकर निचोड़ अब तौलिए को बाल में अच्छे से लपेटकर बांध लेंगे | इसे लगभग 15 मिनट तक लगा रहने दें | इससे बालों में आयल अच्छे से पहुँच जायेगा |
  • हेयर वाश – अब बालों में लपेटे तौलिए से भाप देने के बाद बालों को शैम्पू से वाश करेगें |  पानी बहुत हल्का गुनगुना हो |
  • कंडिशनर – शैम्पू के बाद अब कंडिशनर करेंगे | पहले बालों को अच्छे से पोंछ लेंगे , लेकिन बालों को बहुत अधिक रगड़ेगे नहीं,घर  पर कंडिशनर बनाने के लिए केला और शहद का मिश्रण, अंडा और दही का मिश्रण इनमे से कोई भी कंडिशनर का प्रयोग कर सकते है | इसको लगाने के बाद बड़े दांत वाले कंघे से बाल को सीधा कर लें तथा 10–15 मिनट के लिए छोड़ दें |
    हेयर मास्क
    बालों को कंडीशन करने के बाद आप हेयर मास्क अप्लाई करे। इसके लिए आप केले में शहद, दही व जैतून का तेल मिक्स करके मास्क तैयार करें और बालों में लगाकर करीबन आधे घंटे के लिए छोड़ दें। अंत में साफ पानी की मदद से बालों को वॉश करें। अगर जरूरत पड़े तो आप बालों को शैम्पू की मदद से भी क्लीन कर सकती हैं। इस तरह आप हर महीने घर पर ही हेयर स्पा कर सकती हैं घर पर हेयर स्पा करने का सबसेेे खास फायदा यह है कि आप अपनी सुविधा अनुसार समय निकालकर स्पा कर सकती   है साथ ही केमिकल वाले   माक्स नहीं प्रयोग करना चाहती तो अपना मनपसंद घरेलू  हेयर मास्क बनाकर लगा सकते हैं 

Comments

Popular posts from this blog

कहानी : बकरी की सहेलियां (दोस्ती की परख)

एक बार की बात है, एक बकरी थी। वो बहुत खुशी-खुशी अपने गांव में रहती थी। वो बहुत मिलनसार थी। बहुत सारी बकरियां उसकी सहेलियां थीं। उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। वो सभी से बात कर लेती थी और सभी को अपना दोस्त मान लेती थी। सभी कुछ अच्छा चल रहा था। लेकिन एक बार वो बकरी बीमार पड़ी और इस कारण वह धीरे-धीरे कमजोर होने लगी इसलिए अब वो पूरा-पूरा दिन घर पर ही बिताने लेगी। बकरी ने जो खाना पहले से अपने लिए जमा करके रखा था, अब वो भी खत्म होते जा रहा था। एक दिन उसकी कुछ बकरी सहेलियां उसका हाल-चाल पूछने उसके पास आईं, तब ये बकरी बड़ी खुश हुई। इसने सोचा कि अपनी सहेलियों से कुछ और दिनों के लिए वह खाना मंगवा लेगी। लेकिन वे बकरियां तो उससे मिलने के लिए अंदर आने से पहले ही उसके घर के बाहर रुक गईं और उसके आंगन में रखा उसका खाना घास-फूस खाने लगीं। ये देखकर अब इस बकरी को बहुत बुरा लगा और समझ में आ गया कि उसने अपने जीवन में क्या गलती की? अब वो सोचने लगी कि काश! हर किसी को अपने जीवन का हिस्सा व दोस्त बनाने से पहले उसने उन्हें थोड़ा परख लिया होता है, तो अब इस बीमारी में उसकी मदद के लिए कोई तो होता। ...

परमात्मा का आभार करो |

एक पुरानी सी इमारत में था वैद्यजी का मकान था। पिछले हिस्से में रहते थे और अगले हिस्से में दवाख़ाना खोल रखा था। उनकी पत्नी की आदत थी कि दवाख़ाना खोलने से पहले उस दिन के लिए आवश्यक सामान एक चिठ्ठी में लिख कर दे देती थी। वैद्यजी गद्दी पर बैठकर पहले भगवान का नाम लेते फिर वह चिठ्ठी खोलते। पत्नी ने जो बातें लिखी होतीं, उनके भाव देखते , फिर उनका हिसाब करते। फिर परमात्मा से प्रार्थना करते कि हे भगवान ! मैं केवल तेरे ही आदेश के अनुसार तेरी भक्ति छोड़कर यहाँ दुनियादारी के चक्कर में आ बैठा हूँ। वैद्यजी कभी अपने मुँह से किसी रोगी से फ़ीस नहीं माँगते थे। कोई देता था, कोई नहीं देता था किन्तु एक बात निश्चित थी कि ज्यों ही उस दिन के आवश्यक सामान ख़रीदने योग्य पैसे पूरे हो जाते थे, उसके बाद वह किसी से भी दवा के पैसे नहीं लेते थे चाहे रोगी कितना ही धनवान क्यों न हो। एक दिन वैद्यजी ने दवाख़ाना खोला। गद्दी पर बैठकर परमात्मा का स्मरण करके पैसे का हिसाब लगाने के लिए आवश्यक सामान वाली चिट्ठी खोली तो वह चिठ्ठी को एकटक देखते ही रह गए। एक बार तो उनका मन भटक गया। उन्हें अपनी आँखों के सामने तारे चमकते हुए नज़र आए ...

कर्मो की दौलत

एक राजा था जिसने अपने राज्य में क्रूरता से बहुत सी दौलत इकट्ठा करके(एकतरह शाही खजाना)आबादी से बाहर जंगल में एक सुनसान स्थान पर बनाए तहखाने मे सारे खजाने को खुफिया तौर पर छुपा दिया था। खजाने की सिर्फ दो चाबियां थीं। एक चाबी राजा के पास और एक उसके एक खास मंत्री के पास थी। इन दोनों के अलावा किसी को भी उस खुफिया खजाने का राज मालूम ना था। एक रोज़ किसी को बताए बगैर राजा अकेले अपने खजाने को देखने निकला। तहखाने का दरवाजा खोल कर अंदर दाखिल हो गया और अपने खजाने को देख-देख कर खुश हो रहा था  और खजाने की चमक से सुकून पा रहा था। उसी वक्त मंत्री भी उस इलाके से निकला और उसने देखा कि खजाने का दरवाजा खुला है वो हैरान हो गया और ख्याल किया कि कहीं कल रात जब मैं खजाना देखने आया तब शायद खजाने का दरवाजा खुला रह गया होगा। उसने जल्दी-जल्दी खजाने का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और वहां से चला गया। उधर खजाने को निहारने के बाद राजा जब संतुष्ट हुआ और दरवाजे के पास आया तो ये क्या! दरवाजा तो बाहर से बंद हो गया था।  उसने जोर-जोर से दरवाजा पीटना शुरू किया पर वहां उनकी आवाज सुनने वाला उस जंगल में कोई ना था। राजा ...