Skip to main content

5 ऐसे फेस पैक जो आपके चेहरे को बनाए रखेंगे जवान

गर्मी के मौसम में भी मुस्कुराती, स्वस्थ और दमकती त्वचा के लिए इसका विशेष ख्याल रखना भी उतना ही जरूरी है, जितना आप अपने स्वास्थ्य का रखते हैं। जानिए गर्मी में भी खूबसूरत त्वचा के लिए यह आसान टिप्स - 1 बेसन और दही- इन दोनों चीजों का पेस्ट बना लें।  इस पेस्ट को आप चेहरे के साथ-साथ गर्दन, कोहनी और अंडरआर्म पर भी लगा सकती हैं| यह पैक आपके दाग-धब्बों को हटाने के साथ- साथ रंग को भी निखारता है।2चंदन पावडर और गुलाबजल मिक्‍स कर के पूरे चेहरे पर लगाएं। फिर इसे कुछ देर के लिये सूखने दें। बाद में इस पर थोड़ा पानी छिड़के। उसके बाद इसे हल्‍के हल्‍के हाथों से रगड़ें और मास्‍क को निकालें। इस फेस मास्‍क से चेहरे की झाइयां दूर होती हैं। अगर आपकी स्‍किन ड्राई टाइप की है तो गुलाबजल की जगह पर दूध डालें।3साफ और सफेद त्‍वचा पाने के लिये थोड़ा सा चंदन पाउडर एक कटोरे में डाल कर नींबू का रस और टमाटर का जूस डालें। इस पेस्‍ट को चेहरे और गर्दन पर लगा कर 15 मिनट तक छोड़ दें और ठंडे पानी से धो लें।

4अगर आप बेदाग त्वचा चाहते है तो तरबूज का एक चोटा स्लाइस लेकर उसे मैश करें फिर इसमें दही डाल कर अच्छे से मिक्स कर के पेस्ट बना लें। अब इस पैक को चेहरे पर लगा कर 15 मिनट तक रखें। हल्के गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें और इसके 10-15 मिनट के बाद कोई अच्छा सा माइल्ड क्लींजर लगाएं।5एक केले को लेकर उसे अच्छी तरह मैश कर लें. इसके बाद उसमें थोड़ी सी मात्रा में गुलाब जल मिला लें. इसे चेहरे पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें. ऐसा करने से चेहरे में निखार आता है. त्वचा टाइट हो जाती है और मॉइश्चराइज्ड भी.

Comments

Popular posts from this blog

कहानी : बकरी की सहेलियां (दोस्ती की परख)

एक बार की बात है, एक बकरी थी। वो बहुत खुशी-खुशी अपने गांव में रहती थी। वो बहुत मिलनसार थी। बहुत सारी बकरियां उसकी सहेलियां थीं। उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। वो सभी से बात कर लेती थी और सभी को अपना दोस्त मान लेती थी। सभी कुछ अच्छा चल रहा था। लेकिन एक बार वो बकरी बीमार पड़ी और इस कारण वह धीरे-धीरे कमजोर होने लगी इसलिए अब वो पूरा-पूरा दिन घर पर ही बिताने लेगी। बकरी ने जो खाना पहले से अपने लिए जमा करके रखा था, अब वो भी खत्म होते जा रहा था। एक दिन उसकी कुछ बकरी सहेलियां उसका हाल-चाल पूछने उसके पास आईं, तब ये बकरी बड़ी खुश हुई। इसने सोचा कि अपनी सहेलियों से कुछ और दिनों के लिए वह खाना मंगवा लेगी। लेकिन वे बकरियां तो उससे मिलने के लिए अंदर आने से पहले ही उसके घर के बाहर रुक गईं और उसके आंगन में रखा उसका खाना घास-फूस खाने लगीं। ये देखकर अब इस बकरी को बहुत बुरा लगा और समझ में आ गया कि उसने अपने जीवन में क्या गलती की? अब वो सोचने लगी कि काश! हर किसी को अपने जीवन का हिस्सा व दोस्त बनाने से पहले उसने उन्हें थोड़ा परख लिया होता है, तो अब इस बीमारी में उसकी मदद के लिए कोई तो होता। ...

परमात्मा का आभार करो |

एक पुरानी सी इमारत में था वैद्यजी का मकान था। पिछले हिस्से में रहते थे और अगले हिस्से में दवाख़ाना खोल रखा था। उनकी पत्नी की आदत थी कि दवाख़ाना खोलने से पहले उस दिन के लिए आवश्यक सामान एक चिठ्ठी में लिख कर दे देती थी। वैद्यजी गद्दी पर बैठकर पहले भगवान का नाम लेते फिर वह चिठ्ठी खोलते। पत्नी ने जो बातें लिखी होतीं, उनके भाव देखते , फिर उनका हिसाब करते। फिर परमात्मा से प्रार्थना करते कि हे भगवान ! मैं केवल तेरे ही आदेश के अनुसार तेरी भक्ति छोड़कर यहाँ दुनियादारी के चक्कर में आ बैठा हूँ। वैद्यजी कभी अपने मुँह से किसी रोगी से फ़ीस नहीं माँगते थे। कोई देता था, कोई नहीं देता था किन्तु एक बात निश्चित थी कि ज्यों ही उस दिन के आवश्यक सामान ख़रीदने योग्य पैसे पूरे हो जाते थे, उसके बाद वह किसी से भी दवा के पैसे नहीं लेते थे चाहे रोगी कितना ही धनवान क्यों न हो। एक दिन वैद्यजी ने दवाख़ाना खोला। गद्दी पर बैठकर परमात्मा का स्मरण करके पैसे का हिसाब लगाने के लिए आवश्यक सामान वाली चिट्ठी खोली तो वह चिठ्ठी को एकटक देखते ही रह गए। एक बार तो उनका मन भटक गया। उन्हें अपनी आँखों के सामने तारे चमकते हुए नज़र आए ...

कर्मो की दौलत

एक राजा था जिसने अपने राज्य में क्रूरता से बहुत सी दौलत इकट्ठा करके(एकतरह शाही खजाना)आबादी से बाहर जंगल में एक सुनसान स्थान पर बनाए तहखाने मे सारे खजाने को खुफिया तौर पर छुपा दिया था। खजाने की सिर्फ दो चाबियां थीं। एक चाबी राजा के पास और एक उसके एक खास मंत्री के पास थी। इन दोनों के अलावा किसी को भी उस खुफिया खजाने का राज मालूम ना था। एक रोज़ किसी को बताए बगैर राजा अकेले अपने खजाने को देखने निकला। तहखाने का दरवाजा खोल कर अंदर दाखिल हो गया और अपने खजाने को देख-देख कर खुश हो रहा था  और खजाने की चमक से सुकून पा रहा था। उसी वक्त मंत्री भी उस इलाके से निकला और उसने देखा कि खजाने का दरवाजा खुला है वो हैरान हो गया और ख्याल किया कि कहीं कल रात जब मैं खजाना देखने आया तब शायद खजाने का दरवाजा खुला रह गया होगा। उसने जल्दी-जल्दी खजाने का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और वहां से चला गया। उधर खजाने को निहारने के बाद राजा जब संतुष्ट हुआ और दरवाजे के पास आया तो ये क्या! दरवाजा तो बाहर से बंद हो गया था।  उसने जोर-जोर से दरवाजा पीटना शुरू किया पर वहां उनकी आवाज सुनने वाला उस जंगल में कोई ना था। राजा ...